वीडियो में आप देख सकते हैं कि वीडियो में दूल्हे की ड्रेस पहने एक शख्स सजे हुए घोड़े पर बैठा है। चारों और लोगों की भीड़ है और पीछे गाने बजने की आवाज आ रही है। घोड़े का मालिक उसकी लगाम पकड़कर घोड़े को गोल-गोल घुमा रहा है। सब कुछ ठीक चल ही रहा था कि इसी बीच लाल टीशर्ट पहने एक लड़के घोड़े की पूछ पकड़कर लटक जाता है। कुछ समय तक तो वह खुद ही घोड़ के पीछे घिसटता रहता है, लेकिन फिर घोड़े का संतुलन बिगड़ जाता है तो घोड़ा फिसल जाता है। इससे उसपर सवार दूल्हा भी नीचे गिर पड़ता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो को दो हफ्ते में इस वीडियो को 1.8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। हांलाकि अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि यह वीडियो कहां का है।

1 2
No more articles