अच्छा अंदाज़ा लगाये कि किसी पति ने अपनी पत्नी को सबसे मांगा गिफ्ट क्या दिया गया होगा। हीरा, प्लेटिनम या फिर कोई आलीशान मकान यही सब ना। जनाब महंगाई सिर्फ पैसों से नहीं तोली जाती। युवराज सिंह की हाल ही में शादी हुई और क्या आपको अंदाज़ा है उन्होने अपनी नवेली दुल्हन हेजल को क्या गिफ्ट दिया है। दरअसल युवराज ने हेज़ल को एक Solo Trip का तोहफ़ा दिया है। शादी और उसकी तैयारियों की सारी थकान उतारने के लिए हेज़ल के लिए ट्रिप का ये तोहफ़ा बहुत ख़ूबसूरत सरप्राइस था।

हेज़ल की इस ट्रिप में उनका साथ देने के लिए होंगी उनकी बेस्ट फ्रेंड ब्रूना अब्दुल्लाह। हेज़ल का कहना है कि शादी का पूरा शेड्यूल इतना बिजी करने वाला था कि उन्हें अपने दोस्तों को बैचलर पार्टी देने का टाइम नहीं मिला। लेकिन अब वो अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ अच्छा टाइम स्पेंड कर सकती हैं। हेज़ल की फैमिली और फ्रेंड्स भी भारत में नहीं रहते, तो उनके लिए ये पल बहुत ही भावनात्मक था अपनी वाइफ को ऐसा गिफ़्ट देने की शुरुआत युवी ने तो कर दी है, देखते हैं इसे कितने लड़के अपनाते हैं।

No more articles