शादी में दुल्हा और दुल्हन के डांस करने को आजकल लोग एक ट्रेंड की तरह ले रहे हैं। शादी हर लड़के और हर लड़की के लिए एक खास दिन होता है। हर किसी के दिल में शादी को लेकर कुछ खास अरमान होते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने आजकल खूब वाह वाही बटौर रखी है। इस वीडियो में एक दूल्हे काे डांस करते हुए दिखाया गया है। अपनी शादी में यह दूल्हा जिस तरह का डांस कर रहा है, उसे देखकर शायद अापकी हंसी ना रूके। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन डांस फ्लोर पर खड़े हैं। इस दौरान दूल्हा अचानक डांस करना शुरू कर देता है जबकि पास में खड़ी दुल्हन बिल्कुल शांत है। करीब 3 मिनट के वीडियो में दूल्हा लगातार डांस करता हुआ नजर आ रहा है। 

इस दौरान कुछ अन्य महिलाएं दुल्हन को डांस करने के लिए कहती हैं लेकिन वो मना कर देती है। बार-बार कहने पर अाखिर दुल्हन डांस के लिए राजी हाे जाती है और फिर दुल्हे संग जमकर ठुमके लगाती है। दाेनाें अपने डांस में एेसे मग्न हाेते हैं कि उन्हें अपने अास-पास का भी फिक्र नहीं रहती। 24 जून 2017 को अपलोड किए गए इस वीडियो को अबतक काफी लाेग देख चुके हैं। 

No more articles