सुपरस्टार रजनीकांत नही मनाएंगे अपना जन्मदिन

सुपरस्टार रजनीकांत नही मनाएंगे अपना जन्मदिन, जानिए क्यों । साउथ के मशहूर सुपरस्टार रजनीकांत का आज जन्मदिन है, लेकिन रजनीकांत ने इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। रजनीकांत ने कहा है कि तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता उनके कारण 1996 का चुनाव हारी थीं। उस वक्त उन्होंने उनकी (जयललिता) राजनीति की आलोचना की थी। रविवार को साउथ इंडियन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन की शोक सभा में उन्होंने कहा, ”मेरी आलोचना से वे आहत हुई थीं।

जयललिता के आखिरी दिनों में रजनीकांत कई बार उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंचे थे।  जयललिता के निधन के बाद ट्विटर पर उन्होंने पोस्ट किया था कि देश ने बहादुर बेटी को खो दिया। 6 दिसंबर को जयललिता को श्रद्धांजलि देने रजनीकांत राजाजी हॉल भी गए थे।

1 2
No more articles