अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को रिंग देते हुए शादी के लिए प्रपोज किया हैं और प्रियंका ने भी इसे स्वीकार कर लिया है। बेवॉच गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने खुद ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। ये वीडियो लोगो को बेहद पसंद भी आया हैं। लेकिन जरा रुकिए कई आप ये तो नहीं समझ रहे की ये दोनों सितारे सच में शादी करने वाले हैं। दरअसल ये एक ऐड फिल्म है, जिसमें प्रियंका और सिद्धार्थ दोनों साथ नजर आ रहे हैं।

वीडियो में सिद्धार्थ ने न केवल प्रियंका को प्रपोज किया बल्कि वो हां कर दे इसके लिए सारे प्रयास भी किए। दरअसल प्रियंका ने सिद्धार्थ से कुछ सवाल पूछे और सिद्धार्थ ने भी उनके बखूबी जवाब दिए। सिद्धार्थ ने हमेशा एक साथ बने रहने, जिम्मेदारी और मजबूत रिश्ता देने का वादा भी किया और एक हीरे की अंगूठी के साथ उन्हें प्रपोज किया। सिद्धार्थ और प्रियंका का ये वीडिओ पिछले कुछ समय से लगातार वायरल हो रहा था। अब सिद्धार्थ ने एक ट्वीट कर इस रहस्य से पर्दा उठाया है। सिद्धार्थ ने वीडिओ पोस्ट करते हुए एक हैशटैग के साथ लिखा है “आखिरकार रहस्य खुल गया है” और कैप्शन दिया है ये वो है जो उन्हें हुआ था। प्रियंका ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस ऐड को शेयर किया है।वीडियो को महज एक दिन में ही 1.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 9593 शेयर मिल चुके।

No more articles