जानिए 18 नवंबर को ही क्यों शादी कर रहे हैं सलमान खान। सुपरस्टार सलमान खान की शादी को लेकर हर कोई परेशान रहता है। हर कोई चाहता है कि सहमान जल्द से जल्द शादी कर लें। काफी समय से उनकी शादी को लेकर अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि सलमान इसी साल 18 नवंबर को शादी करने वाले हैं। हम आपको बताएंगे कि सलमान शादी कब और किसके साथ करेंगे। लंबे समय से सलमान की शादी का इंतजार करने वाले फैंस का सब्र जल्द खत्म होने वाला है दरअसल सलमान नवंबर में उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया से शादी करेंगे।

एक पॉपुलर टैब्लॉयड के मुताबिक वीजा खत्म होने के कारण यूलिया को रोमानिया वापस जाना पड़ेगा। इसके बाद अगर वो वीजा के लिए तुरंत अप्लाई भी करती हैं तो भी उन्हें इंडिया वापस आने में तीन महीने लग सकते हैं। ऐसे में सलमान यूलिया को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए नवंबर में शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान 18 नवंबर के दिन शादी कर सकते हैं। 18 नवंबर का दिन सलमान के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इसी दिन उनके पिता सलीम खान और मां सुशीला चरक की शादी हुई थी और उनकी बहन अर्पिता ने भी पिछले साल उसी दिन आयुष शर्मा से शादी की थी। ऐसे में सलमान भी यूलिया के साथ इसी दिन शादी कर सकते हैं।

No more articles