अपनी हरकतों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी आइटम गर्ल राखी सावंत आजकल अपनी अंग्रेज़ी को सुधारने में लगी हुई है। जी हां राखी जल्द ही एक फ्रेंच फिल्म में नज़र आने वाली हैं जिसके लिए उन्होने इंगलिश और फ्रेंच दोनों की क्लासेस लेनी शुरू कर दी हैं।

दरअसल, यह फिल्म एक भारतीय लड़की के इर्द-गिर्द घूमती कहानी है। एक ऐसी भारतीय लड़की, जिसे विदेश में आकर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। राखी अपने ऐक्टिंग स्किल को लेकर तो कॉन्फिडेंट हैं, लेकिन लैंग्वेज यानी भाषा को वह एक बड़ा चैलेंज मानती हैं।

1 2
No more articles