मुंबई : ड्रग तस्करी के आरोप झेल रहीं पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने खुद को ‘सीता जैसा पवित्र’ बताया है। साथ ही कथित पति विकी गोस्वामी को रावण करार दिया है। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि इन दिनों वह ‘योगिनी’ का जीवन जी रही हैं। उन्होंने बताया है कि ‘करन-अर्जुन’ और ‘आशिक अवारा’ जैसी फिल्मों में सेक्स बम दिखने के बाद वह कैसे योगिनी बनीं। 1995 के बाद उनका बॉलीवुड से मोहभंग हो गया। गुरु गगनगिरि महाराज से मिलने के बाद कैसे वह आध्यात्मिकता की ओर मुड़ीं। उनके गुरु का आश्रम महाराष्ट्र के खपोली में है।

mamta1

ममता ने नैरोबी से फोन पर कहा, ‘जब मैंने बॉलीवुड छोड़ा तब मैं नंबर दो थी। मैं इस काम से थक चुकी थी। मैंने तपस्या शुरू की। मां के देहांत के बाद दुबई चली गई।’ दो हजार करोड़ रुपये के ड्रग तस्करी के आरोप पर बोलीं, ‘पुलिस ने इसे ‘ईगो’ बनाया है। कुछ पुलिस अधिकारी इस मामले से जुड़े प्रचार का फायदा उठा रहे हैं, लेकिन अंत में उन्हें कुछ नहीं मिलेगा। पुलिस ने जय मुखी नामक महिला को मुख्य गवाह बनाया है, जिसने मुझे निर्दोष बताया है।’

mamta11

विकी के साथ संबंधों पर ममता ने कहा, ‘उसके साथ रहकर मैंने दुनिया घूम ली। अब हम अलग-अलग हैं, लेकिन अपने स्वार्थ के कारण अब भी दोस्त हैं। एक बार जब आप किसी आदमी के साथ जुड़ते हैं, तो उसका सबकुछ साथ आता है। यही वजह है कि मुझे यह सब ङोलना पड़ रहा है। यह काफी कुछ सीता माता जैसा है। जब वह लंका से लौटीं तो अग्निपरीक्षा देने के बावजूद, सिर्फ रावण के आसपास रहने के कारण उन्हें बदनामी मिली। उनके साथ ऐसा हो सकता है, फिर मैं तो नश्वर हूं।’

mamta111

क्या है मामला
पुलिस का दावा है कि ममता, विकी के साथ मिलकर केन्या से अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट चलाती हैं। ममता के खातों के सिलसिले में उनकी बड़ी बहन मोलिना और एक बैंक मैनेजर से पूछताछ हुई है। पुलिस ने विकी की बहन का अकाउंट सीज किया है। इसमें ममता ने चार साल में दो करोड़ रुपये स्थानांतरित किए। ममता के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस भी जारी हुआ है।

No more articles