श्रीदेवी के साथ पहली डेट पर बोनी ने खर्च किए थे 11 लाख रुपये , अनिल कपूर के बड़े भाई और श्रीदेवी के पति बोनी कपूर शुक्रवार को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। बोनी का जन्म 11 नवंबर 1955 को मेरठ में हुआ था। पत्नी श्रीदेवी के साथ उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है जिसके डायरेक्टर बोनी कपूर खुद हैं।
बोनी श्रीदेवी से प्यार करते थे। लेकिन किन्ही कारणों से 1983 में उन्होंने मोना शौरी से शादी कर ली। अर्जुन कपूर इन्हीं के बेटे हैं। बोनी ने मोना को श्रीदेवी के बारे में सब बता दिया था। इसके बाद दोनों ने 1996 में तलाक ले लिया।
साल 1993 बोनी कपूर की लाइफ का यादगार साल है। उन्होंने इसी साल श्रीदेवी को प्रपोज किया था। उसी समय तो नहीं, लेकिन कुछ समय बाद श्रीदेवी ने उनका प्रपोजल स्वीकार कर लिया। और आखिरकार 1996 में दोनों ने शादी कर ली।  बोनी कपूर ने पहली बार श्रीदेवी को रुपहले पर्दे पर देखा था। उन्हें पहली नजर में श्रीदेवी से प्यार हो गया था। इसके बाद वो अपनी श्रीदेवी से मिलने की भरसक कोशिश करने लगे।
1 2
No more articles