कहते हैं कि उम्र महज़ एक संख्या है। क्योंकि किसी उपलब्धि को पाने के लिए उम्र आढ़े नहीं आती। और इस बात का जीता जागता उदाहरण हैं फ्रांस के 105 वर्षीय रॉबर्ट मार्चड जो 14 साल की उम्र से साइकिल चला रहे हैं और रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए जा रहा है। इतनी उम्र के बाद भी रॉबर्ट का हौसला किसी भी हद तक कम नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि रॉबर्ट मार्चड ने बुधवार को साइकिलिंग रेस में इतिहास रचा। उन्होंने पेरिस के पास 22.538 किलोमीटर की दूरी एक घंटे में पूरी की। हालांकि वह अपने ही रिकॉर्ड से थोड़ा पीछे रह गए। सौ वर्ष से अधिक उम्र के वर्ग में उन्होंने 2014 में एक घंटे में 26.927 किलोमीटर की दूरी तय की थी। वैसे रॉबर्ट का मानना है कि वह और बेहतर कर सकते थे।

1 2 3
No more articles