प्रेमी के साथ नहीं बना पा रही थी शारीरिक संबंध, इसलिए मरवाया पति और ससुर को , देहरादून में विवाहेत्तर संबंधों के चलते देहरादून में एक महिला ने प्रेमी के जरिये सुपारी देकर पति और ससुर की घर पर ही नृशंस तरीके से हत्या करा दी। इसके बाद दोनों शव प्रेमी और उसके साथियों की मदद से हाईवे पर अपनी ही कार में रखवा दिए। चंद घंटे के अंतराल में पुलिस ने घटना का खुलासा कर विवाहिता और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य फरार हैं। बताया गया कि वारदात के लिए विवाहिता ने ढाई लाख की सुपारी दी थी, एडवांस के तौर पर उसने 50 हजार रुपये दिए थे।

पुलिस ने रायपुर थाने से संपर्क साधा तो पता चला शनिवार रात नौ बजे दीपिका थाने आई थी। उसने बताया था कि सुबह घर से बुलंदशहर के लिए निकले उसके पति राजेश राणा व ससुर प्रेम सिंह राणा अब तक वापस नहीं लौटे हैं और उनके मोबाइल पर घंटी जा रही है, लेकिन फोन उठ नहीं रहा है।

1 2 3
No more articles