घटना के बाद जब पुलिस फ्लॉरेंस के अपार्टमेंट में गई तो वहां उपस्थित बाकी युगांडावासियों ने पुलिस सहित लोकल लोगों पर हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी ईशान को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

मृतका फ्लॉरेंस नाकायाकी, युगांडा की नागरिक थी और बेंगलुरु स्टडी के लिए आई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह बतौर कॉल गर्ल भी सक्रिय थी। वहीं आरोपी ईशान हिमाचल निवासी है और एमटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद बेंगलुरु जॉब की तलाश में आया है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि आरोपी युवक ने मृतका को एमजी रोड से पिक किया था। दोनों के बीच 5 हजार में सौदेबाजी तय हुई थी। यहां से ईशान फ्लॉरेंस के साथ उसके घर चला गया, वहीं ईशान का एक और परिचित आया।

1 2
No more articles