मामला टीपीनगर क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक किशोरी की मां की तीन माह पहले मृत्यु हो गई। शराबी पिता किशोरी का ख्याल नहीं रखता था। कुछ समय बाद ही जीजा उसे अपने साथ घर ले गया।

इसी दौरान किशोरी की तबियत बिगड़ने पर मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसमें किशोरी के गर्भवती होने का पता लगा। इसके बाद मुंहबोली दीदी ने महिला संगठनों के संपर्क किया। महिला संगठनों की मदद से ये मामला कोतवाली पहुंचा। कोतवाल राम सिंह मेहता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी जीजा पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

 

1 2
No more articles