तांत्रिक ने पति को वश में करने का दिया पत्नी को झांसा, फिर कर दिया रेप , पति के साथ होने वाले झगड़े से निजात पाने झाड़-फूंक कराने आई महिला से एक बाबा ने दुष्कर्म कर दिया। घटना नवंबर 2014 गांधी नगर की है। तांत्रिक महिला को ब्लैकमेल कर दो साल तक उसका शोषण करता रहा। पीड़िता ने कुछ दिन पहले एसपी ऑफिस में शिकायत की थी। सोमवार रात महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह एजी ऑफिस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।

जब महिला को होश आया तो उसे पता लगा कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने दो घंटे तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। इसके बाद रामअवतार उसे बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। उसने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

1 2
No more articles