दुल्हे ने दुल्हन का कार में किया रेप, फिर

दुल्हे ने दुल्हन का कार में किया रेप, फिर

19 साल की प्रियंका रीवा के जेएनसिटी कॉलेज में बीकॉम फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। प्रियंका रीवा से करीब 15 किमी दूर स्थित रायपुर कर्चुलियान गांव में रहती थी। बिछिया थाना प्रभारी अशोक तिवारी के मुताबिक, प्रियंका का मर्डर उसके पति अनिल मिश्रा ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर किया था। इससे पहले उसके साथ रेप किया गया था। प्रियंका की शादी 4 महीने पहले हुई थी। आरोपी को शक था कि प्रियंका का अफेयर अपने भतीजे के साथ था। अनिल कम पढ़ा-लिखा है, इसलिए प्रियंका उसे ताना मारती थी। इसे लेकर शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी।
आरोपी लंबे समय से इस हत्या के षड्यंत्र को अंजाम देने की कोशिश में लगा हुआ था। आई. जी. आशुतोष राय और एस. पी. संजय कुमार ने ए. एस. पी. सुनील तिवारी के नेतृत्व में नोवस्ता चौकी प्रभारी विजय सिंह, साइबर सेल प्रभारी अखिलेश सिंह और उड़नदस्ता टीम को इस मामले की जांच-पड़ताल सौंपी थी।

1 2 3
No more articles