सेक्स रैकिट के चलते तीन महिलाओं का मर्डर

सेक्स रैकिट के चलते तीन महिलाओं का मर्डर दलाल फरार । दिल्ली के मुनिरका इलाके में किराए पर रह रही एक 25 साल की लड़की की लाश एक गटर में मिली गटर में मिली लड़की मूल रूप से दार्जिलिंग की निवासी थी। उसकी पीठ पर लीफ टैटू बना हुआ था। उससे दो दिन पहले जेएनयू के नजदीक बाबा गंगनाथ मार्ग पर एक महिला का शव बरामद हुआ था। दोनों की पहचान हो गई थी। दोनों आपस में परिचित थीं।

तहकीकात में पता चला कि दोनों का हत्यारा एक ही आदमी है। यह भी पता चला है कि वह मुजरिम दरअसल देह व्यापार के धंधे में दलाल है। उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें दिल्ली से बाहर हैं। साउथ दिल्ली में हाल ही में मिली तीन महिलाओं की हत्याओं में सेक्स रैकिटियरों की तलाश की जा रही है। वसंत विहार में दोनों महिलाओं का मर्डर एक ही आदमी ने किया था।

वहीं, पुष्प विहार में पार्किंग में लड़की की हत्या करने वाले की तलाश ऑटो ड्राइवर पर जाकर रुक गई है।नगमा से पहले साकेत थाना इलाके में इस साल दो और महिलाओं की लाशें सड़कों पर मिली थीं। उन केसों में भी पुलिस के हाथ आज तक खाली हैं।

1 2
No more articles