पीडि़त लड़की की सात बहने हैं। दो की शादी हो चुकी है और बाकी पांचों बहने अपने दादा के साथ रहती हैं। उनके माता पिता की मौत हो चुकी है। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे चारों बहनें बाजार गई थी। पीडि़ता अकेली अपने कमरे में टीवी देख रही थी। उसी दौरान कमरे में आकर दादा ने उसे पकड़ लिया आैर उससे दुष्कर्म किया। उसने लड़की को धमकी दी कि किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार डालेगा।

इसके बाद वह वहां से चला गया। जब उसकी बहनें वापस लौटी तो लड़की को रो रही थी। पूछने पर उसने पूरी घटना के बारे में उसे बता दिया। इसके बाद बहनों ने पड़ोसियों को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद वे पड़ोसियों के सहयोग से पीडि़त लड़की को लेकर महिला पुलिस थाने ले गई। पुलिस ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पीडि़ता के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

1 2
No more articles