भाभी जी-भाभी जी कहते पति के दोस्त घुसे घर में, महिला के पूरे कपड़े फाड़े और करने लगे रेप , शाहजहांपुर में घर में अकेली महिला को पति के दोस्तों ने दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध किया तो महिला की जमकर पिटाई की और उसके कपड़े फाड़ डाले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक मुहल्ला की एक महिला ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि उसके पति ठेकेदारी करते है। उसके पति के दो दोस्त है और उनका घर पर आना-जाना है। रविवार की रात नौ बजे उसके पति घर पर नहीं थे। उसके पति के दोनों दोस्त रात में शराब के नशे में आए । उसने दोनों से कहा कि उसके पति घर पर नहीं है और वापस चले जाए। आरोप है कि गलत नियत से दोनों लोगों ने उसे पकड़ लिया।

विरोध करने पर दोनों लोगों ने महिला को मारा पीटा और कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि दोनों लोगों ने उसके साथ अश्लील हरकतें की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो दोनों आरोपी भाग गए। प्रभारी निरीक्षक केके तिवारी ने बताया कि विकास व मनमोहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

No more articles