किशोरी को उन्होंने होटल में रखा, कोई भी कमरा खोलता तो वो समझ जाती कि अब रेप होगा , असम की किशोरी को पानीपत के जीटी रोड व अन्य कई जगहों पर बने होटलों में सफेदपोश लोगों ने हवस का शिकार बनाया। किशोरी मना करती थी तो उसे जितेंद्र वर्मा, नरेंद्र उर्फ काला व आरती पीटते थे। वे उसे नहर में भी फेंकने की धमकी देते थे। अब पुलिस होटलों के सीसीटीवी कैमरों को खंगालेगी।

पीडि़त किशोरी ने बताया कि राजू दलाल ने एक कमरे में छह किशोरियों को कमरे में बंधक बनाकर रखा था। उसकी सहेली जनाफेर ने उसे राजू को बेच दिया था। इसके बाद राजू ने उसे आगे बेच दिया। पुलिस को पीरागढ़ी में राजू व अन्य किशोरी नहीं मिली।

इनके माध्यम से सफेदपोश लोगों तक पहुंचा जाएगा। किशोरी की माने तो कई पुलिसकर्मियों ने भी उसके साथ दुराचार किया। इन्हें पुलिस पकड़ेगी या फिर महकमे का भाईचारा दिखाकर छोड़ दिया जाएगा। यह भविष्य के गर्भ में है। गत 2 अप्रैल को असम की किशोरी के निशानदेही पर थाना मॉडल टाउन पुलिस ने आरकेपुरम से जितेंद्र वर्मा को पकड़ा था।

बाद में आरती व शुभम को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। किशोरी ने बताया कि उक्त तीनों आरोपी व नरेंद्र उससे देहव्यापार कराते थे। थाना मॉडल टाउन प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि किशोरी को किस-किस होटल में ले जाया गया इसकी भी जांच की जा रही है।

दलाल जितेंद्र वर्मा की निशानदेही पर किशोरी को आरती के हाथों बेचने के आरोपी दिल्ली के पीरागढ़ी के राजू को पता नहीं लगा पाई। दो दिन के रिमांड के बाद पुलिस ने जितेंद्र वर्मा को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं पुलिस दलाल नरेंद्र उर्फ काला की तलाश में भी छापामारी कर रही है।

No more articles