क्या आप जानते है कि भारत में पब्लिक प्लेस में किस करना इंलीगल है। दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी होने के बावजूद इस देश में और भी कई ऐसी चीजों को बैन किया गया है जो दूसरे विकसित देशों में लीगल है।

आप को बता दे कि भारत में भारतीय कानून पोर्न फिल्में बनाने, प्रोड्यूस करने या उसे रखने की भी इजाजत नहीं देता। अगर आप ऐसा करते हुए पकड़े गए तो आपको जेल भी हो सकती है। ये अलग बात है कि पोर्न साइट्स का एक्सेस करना यहां उतना ही आसान है, जितना दूसरे देशों में। कुछ वक्त पहले केंद्र सरकार ने पोर्न साइट्स को भी बैन करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें विरोध के बाद अपना फैसला पलटना पड़ा था।

पब्लिक प्लेस पर किस बैन-– भले ही भारत का कानून लोगों को तमाम आजादी देता है, लेकिन पब्लिक प्लेस पर किस करना अपराध है। इसके पीछे वजह ये है कि इंडियन पीनल कोड का सेक्शन 294 पब्लिक प्लेस पर अश्लीलता फैलाने को अपराध मानता है। हालांकि, अश्लीलता की कोई ठोस परिभाषा नहीं दी गई है। इसके विरोध में किस ऑफ लव जैसा कैंपेन भी आयोजित होते रहते हैं।
banned-things-india_102_1
दुकानों में महिला मॉडल की प्रदर्शनी बैन-– मुंबई में स्थानीय अधिकारियों ने दुकानों में मॉडल्स स्टैच्यू के बिकिनी पहनाकर प्रदर्शित करने को भी बैन कर दिया है। अधिकारियों ने इसके पीछे तर्क दिया कि इससे पुरुषों का दिमाग दूषित हो जाता है।

शराब का विज्ञापन बैन-– शराब का विज्ञापन भी इंडिया में बैन है। इस वजह शराब कंपनियां लोगों तक पहुंचने के लिए अलग-अलग माध्यमों का सहारा लेती है। जैसे कि कई कंपनियां शराब की जगह अपने ब्रांड के सोडा को प्रमोट करती है।
banned-things-india122_14
डांस बार भी बैन-– महाराष्ट्र सरकार ने बार और पबों में महिलाओं के डांस पर भी बैन लगा रखा है। हालांकि, एक कोर्ट ने इसके खिलाफ फैसला दिया है। लेकिन बावजूद इसके सरकार कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील कर रही है। इस वजह से किसी जमाने में फल-फूल रहा डांस बार का कारोबार बंद पड़ा है।

बीफ बैन- भारत में कुछ जगहों पर बीफ भी बैन है। महाराष्ट्र सरकार ने 2015 में बीफ बेचने और रखने पर प्रतिबंध लगा दिया था। ऐसा करते पकड़े जाने पर 10 हजार रुपए तक का फाइन और 5 साल की जेल भी हो सकती है।

No more articles