दरिंदो ने बलात्कार के बाद किशारी को जिंदा जलाया

घटना के पीछे गैंगरेप के बाद हत्या की बात सामने आ रही है। वहीं, पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि किशोरी के घर के पास ही केरोसिन का एक गैलन मिला है। गैलन से काफी तेल निकला था। गैलन के पास ही एक गिलास भी पड़ा था। उसमें भी तेल था। माना जा रहा है कि इसी तेल से शिम्पी को जलाया गया होगा।

इस मामले में पता चला है कि गांव के एक युवक से मृतका के करीबी रिश्ते थे। वह युवक मृतका के साथ जबरदस्ती करना चाहता था। माना जा रहा है कि उसी के बुलाने पर वह घर से बाहर निकली। संदेह जताया जा रहा है कि वहां युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर मनमानी की फिर उसे जिंदा जला दिया।

 

1 2
No more articles