मृतका का शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है की हत्या से पूर्व उसने हत्यारों के साथ काफी देर तक संघर्ष किया था। मृतका की मां शहजादी खातून ने बताया की उसकी बेटी की शादी आठ माह पूर्व ही ऑटोचालक दानिश के साथ हुई थी। शादी के बाद से दहेज के लिए दानिश ने अफसाना को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।
कई बार समझाने के बाद भी जब पति नहीं माना, तो दो माह पूर्व उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस करने अफसाना फुलवारीशरीफ थाने पहुंची थी। थाने में महिला पुलिसकर्मी द्वारा उस वक्त पति-पत्नी को समझा-बुझा कर वापस भेज दिया गया। इसके बाद भी दानिश अफसाना से मारपीट करता था, जिससे वह कई दिनों से अपने मां के साथ ही रह रही थी. पति दानिश के रिश्तेदार नया टोला में रहते हैं।
1 2 3 4
No more articles