पल्लवपुरम थानाक्षेत्र का निवासी युवक कुछ दिनों पहले दुर्घटना का शिकार हो गया था, जिसमें वह अपाहिज हो गया। पति के पैर खराब होने के बाद पत्‍‌नी ही घर का खर्च चला रही थी। पहले तो महिला ने कई घरों में बर्तन साफ करने का काम शुरू कर दिया। उसके बावजूद इलाज-दवा का खर्च नहीं जुटा पा रही थी। महिला ने पिछले एक माह से भीख मांगनी शुरू कर दी थी। महिला की उम्र 42 वर्ष बताई जाती है। उसके छह बच्चे हैं।

बदहवास महिला ने कुछ देर बाद ही यूपी-100 को देखकर पूरे मामले की जानकारी दी तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। महिला को कंकरखेड़ा थाने लाकर कंकरखेड़ा और सदर बाजार पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली। उसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिलाने के बाद मेडिकल कराया गया। महिला की तहरीर पर कंकरखेड़ा थाने में एफआइआर दर्ज कर ली गई, क्योंकि मुकदमा सदर बाजार थाने का था, ऐसे में मुकदमे को सदर बाजार में शिफ्ट किया जा रहा है।

 

1 2
No more articles