नौकरी का झासा देकर नाबालिग लड़की

नौकरी का झासा देकर नाबालिग लड़की से 113 लोगो ने किया बलात्कार, यह घटना आपको झांकझोर कर रख देगी। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ  घाटी एक , दो नही बल्कि 113 लोगो ने बलात्कार किया है। जिन में दो पुलिस वालो के नाम भी शामिल है। पीड़ित लड़की ने अपने साथ बीती दर्द की पूरी दास्तान सुनाई है।

उसने जब इस घटना के बारे में बताया तो पुलिस की खाकी के पीछे छिपे काले इंसान का घिनौना चेहरा भी सामने आया। उसने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात भरत नाम के एक लड़के से हुई। भरत उसे एक ब्यूटी पार्लर में नौकरी दिलवाने के बहाने पुणे लेकर आया।

नाबालिग लड़की भी एक अच्छी नौकरी का सपना अपनी आंखो में लिए उसके साथ आ गई। लेकिन जैसे ही वो पुणे आई तो उसके सारे सपने कांच की तरह चकनाचूर हो है। भरत ने लड़की सौदा एक दलाल से कर दिया और फिर शुरू हुआ जिस्मफरोसी का धंधा।

1 2
No more articles