जापान में कई मुर्गी फार्मों में बर्ड फ्लू का संक्रमण पाया गया है। कुछ हफ्ते पहले यहां नीगाता शहर में 5,50,000 मुर्गियों और होक्काइदो के दक्षिण में ओमोरी प्रीफेक्चर में 23,000 बत्तखों को मारा गया था। बताया जा रहा है कि शनिवार को उत्तरी होक्काइदो के शिमजु शहर में 32,310 मुर्गियों को मारने के बाद बर्ड फ्लू के संक्रमण में कमी देखी गई है। अधिकारियों का कहना है कि बर्फबारी की वजह से मुर्गियों को मारने के काम में दिक्कत आ रही है। रात में तापमान शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस तक कम होने की वजह से मुर्गी मारने के काम में अड़चन आ रही है।

 

 

1 2
No more articles