एक मोरपंख बचाता है हज़ार परेशानियों से , इसमें जरा भी कोई संदेह नहीं है कि मोर पंख हमारे आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखता है और हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर जीवन को खुशहाल बना देता है। देवराज इंद्र को मोरपंख का सिंहासन भाता है, भगवान श्रीकृष्ण ने भी अपने मुकुट पर मोरपंख को सजाया। यहां तक कि पौराणिक काल में महर्षियों ने मोरपंख की कलम बनाकर बड़े-बड़े ग्रंथों की रचना की।

इन उदाहरणों से यह साबित होता है कि मोर का पंख हमारे लिए कितना पवित्र और महत्वपूर्ण है। प्राचीन काल से ही मोर के पंखों का इस्तेमाल कई तरह के कामों के लिए किया जाता रहा है। मोरपंख में अद्भुत शक्ति होती है। इसकी शक्ति के चमत्कार से खुद भगवान भी अभिभूत रहे हैं। शास्त्रों में उल्लेख मिलता है कि जिस जगह मोरपंख होता है, वहां बुरी शक्तियां आसपास भी नहीं भटक सकती हैं। जी हां, मोर का पंख किसी भी स्थान को बुरी शक्तियों और प्रतिकूल चीजों के प्रभाव से बचाकर रखने की क्षमता रखता है, इसलिए मोर के पंखों को घर में रखना चाहिए, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा। मोर के पंख का इस्तेमाल करके भूत-बाधा, नजर दोष, रोग मुक्ति, ग्रह दोष, वास्तु दोष जैसी समस्याओं से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है। 

1 2 3
No more articles