पालतू तोते के खो जाने पर महिला ने रखा इतना बड़ा इनाम, बिहार में एक महिला का अपने पालतू तोते के लिए अनोखा लगाव देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, इस महिला ने अपने तोते के लापता हो जाने पर लोगों के बीच उसकी गुमशुदगी का पर्चा छपवा कर बांटा। साथ ही उस पर्चे में लिखवा दिया कि तोते को ढूंढने वाले को 25 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

अपने तोते के खो जाने से हताश बबीता देवी ने लोगों के बीच उसकी तलाश कर वापस लाने के लिए पर्चा छपवाकर बांटा है। इनके रिश्तेदारों ने वॉट्सऐप के जरिए भी इसके लिए अभियान छेड़ा है। हालांकि उन्हें जब तक सफलता हासिल नहीं हुई तब महिला ने तोते को ढूंढने के लिए इनाम की घोषणा की।

1 2
No more articles