दुर्गा पूजा पंडाल में हुई मुस्लिम लड़की की शादी, हिंदू बने साक्षी

दुर्गा पूजा पंडाल में हुई मुस्लिम लड़की की शादी, हिंदू बने साक्षी
दुर्गा पूजा पंडाल में हुई मुस्लिम लड़की की शादी, हिंदू बने साक्षी। सीपरी बाजार के आर्य समाज मंदिर के पास मां दुर्गा के पंडाल  दुर्गा पूजा पंडाल का अलग नजारा था। मौका था निर्धन बेटियों के विवाह का। उन्हें लाल चुनर ओढ़ाई गई तो वहां मौजूद सब लोगों की आंखें भर आईं। वाकई ऊपर वाले उस संदेश का निर्वहन हो रहा था जो धार्मिक ग्रंथों में लिखा है। न किसी जाति की बात और न ही किसी धर्म की। सिर्फ इंसानियत। परमानंद कुशवाहा के क्रांति, नीरज अहिरवार के सोनम संग सात फेरे हुए तो सहजल (मोनू) और सायना का निकाह पढ़ा गया। एक तरफ पंडित जी मंत्रोच्चारण कर रहे थे तो दूसरी तरफ रियाज हाफिज कलमा पढ़ रहे थे।
यहां के लोगों ने हिंदू-मुस्लिम एकता की अद्भुत मिसाल पेश की । यहां तीन निर्धन कन्याओं का विवाह करवाया गया। इसमें एक मुस्लिम है। एक तरफ तो मंत्रोच्चारण के बीच अग्नि के समक्ष सात फेरे हो रहे थे तो दूसरी तरफ रियाज हाफिज ने निकाह पढ़ा रहे थे। लाल जोड़े में सजीधजी बेटियों को देख उनके मां-बाप की आंखें भर आईं।
हर कोई दूल्हा-दुल्हन के अभिभावक के रूप में नजर आ रहा था।  इस मौके की गवाह बनी महापौर किरन वर्मा, व्यापारी नेता संतोष साहू, भारत भूषण भसीन, संजय पटवारी और डा. रोहित पांडेय । आयोजक अनूप अरोरा और सुरेश शर्मा ने कहा कि इस वर्ष यह आयोजन बहुत जल्दी में किया गया। अगले बार पूजा पंडाल में और ज्यादा शादियां करवाएंगे।
आगे पढ़िए-
1 2
No more articles