10 रुपए में मिलेगी लड़की, हैरान हो गए ना आप। लेकिन ये सच है भारत में एक ऐसी प्रथा है जहां दस रुपए के स्‍टाम्‍प पर लड़कियों की खरीद फरोख्त हो रही है।

मध्‍य प्रदेश के शिवपुरी में यह प्रथा धड़ीचा के नाम से प्रचलित है। यहां प्रथा की आड़ में गरीब लड़कियों का सौदा होता है। यह सौदा स्‍थाई और अस्‍थाई दोनों तरह का होता है। प्रथा की आड़ में यहां एक तरह से औरतों की मंडी लगती है।

इसमें क्षेत्र के पुरुष अपनी पसंदीदा औरत की बोली लगाते हैं। सौदा तय होने के बाद बिकने वाली औरत और खरीदने वाले पुरुष के बीच एक अनुबन्‍ध किया जाता है। खरीद की रकम 10 रुपये से लेकर 100 तक के स्‍टाम्‍प पर किया जाता है। घटता लिंगानुपात और गरीबी इस प्रथा के फलने-फूलने का मुख्‍य कारण है।

यहां हर साल करीब 300 से ज्यादा महिलाओं को दस से 100 रूपये तक के स्टांप पर खरीदा और बेचा जाता है। स्टांप पर शर्त के अनुसार खरीदने वाले व्यक्ति को महिला या उसके परिवार को एक निश्चित रकम अदा करनी पड़ती है। रकम अदा करने व स्टांप पर डील होने पर  महिला निश्चित समय के लिए उसकी बहू या व्यक्ति की पत्नी बन जाती है।

लेकिन डील समाप्त होने के बाद मायके लौटी महिला का दूसरा सौदा कर दिया जाता है। डील की राशि समयानुसार 50 हजार से 4 लाख रूपये तक हो सकती है।

 

No more articles