आज का समय विज्ञान का है और विज्ञान इतना आगे बढ़ चुका है कि जो काम केवल महिलाएं ही करती थी उसे आज पुरुष भी कर सकता है। ये तो हम सब जानते हैं कि जब से दुनिया का निर्माण हुआ है तब से प्रकृति ने सभी को उनकी क्षमता के अनुसार काम और अधिकारो को बांटा है। प्रकृति ने आदमी शारीरिक बल दिया है तो औरतों को दर्द सहने की ताकत। नेचर ने मां बनने का सुख केवल औरतों को ही दिया है। नेचर के अनुसार एक औरत ही मां बन सकती है।मगर ये खबर आपकों चौका देगी। अब पुरुष भी गर्भवती हो सकते हैं और मातृत्वै का सुख ले सकते हैं। हाल में एक पुरुष ने एक बच्चे को जन्म देकर इस बात को साबित भी कर दिया है। दरअसल, एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति थॉमस अब तक तीन बच्चों को जन्म दे चुका है। जी हां, अगर आप सोचते होंगे कि मातृत्वव का सुख सिर्फ महिलाओं को ही मिलता है। एक नए जीवन को धरती पर लाने का अधिकार महिला का होता है। वे अपने गर्भ में नौ महीनों तक इस बीज को संभालती हैं। शायद इसीलिए महिलाओं का उनके बच्चों के साथ गहरा प्यालर का रिश्ताी होता है।

मौजूदा समय में एक पुरुष के लिए यह भी संभव है कि वह महिला की तरह प्राकृतिक रूप से गर्भ धारण कर सके। बताया जा रहा है कि जिस ट्रांसजेंडर पुरुष के अंदर महिला का प्रजनन अंग है, वह आसानी से बच्चे को जन्म दे सकता है।
इसका मतलब एक पुरुष अपना सेक्स चेंज करवाने के बाद आसानी से एक महिला के जैसे प्राकृतिक तरीके से बच्चे को जन्म दे सकता है। थॉमस अब दूसरे ट्रांसजेंडर्स को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं कि वे अपने बच्चेा की मां बन सकें।

No more articles