अजगर से कौन नहीं डरता ? यह तो हम सब जानते हैं कि अजगर जिसको अपनी चपेट में ले ले, उसका बचना नामुमकिन है।इंसान हो या जानवर, अजगर उसे पूरा निगल जाता है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के शहर बहराइच में 10 फीट लंबे अजगर ने बकरी को दबोच लिया और ज़िंदा निगलने की कोशिश की।

कहते है कि जाको राखे साईयां मार सके ना कोए। अगर आपको इस कहावत पर यकीन नहीं है तो इस वीडियो को जरूर देखें।जरा देखिए कि कैसे एक बकरी, अपने से कई गुना बड़े अजगर के मुंह में जाकर वापस आ गई।

बकरी की मिमियाने की आवाज सुन कर कुछ स्थानीय लोग वहां पहुंचे। पेड़ की बड़ी डाली से वे लोग अजगर को मारने लगे। कुछ ही देर में अजगर ने बकरी को छोड़ दिया।

No more articles