दिसंबर खत्म होने वाला है इसी के साथ पूरी दुनिया क्रिसमस के पर्व के जश्न में डूबी हुई है और नए साल की तैयारियां भी ज़ोरों शोरों से चल रही हैं। ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा पर्व माना जाने वाला क्रिसमस वैसे तो पूरी दुनिया में हर समुदाय के लोग ही मनाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पर्व का महत्व क्या है और इसकी उत्पत्ति कैसे हुई।  आज हम आपको इस पर्व से जुड़े कुछ रोचक फ़ेक्ट्स बताएंगे।

दरअसल क्रिसमस शब्द की उत्पत्ति क्राईस्टेस माइसे यानी ‘क्राइस्टस्’ मास शब्द से हुई है। कहते हैं पहला क्रिसमस रोम में 336 ई. में मनाया गया था। इसके बाद पूरे विश्व में 25 दिसंबर को मनाया जाने लगा। दुनिया भर में ईसाई धर्म के अनुयायी क्रिसमस के इस पवित्र त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस दिन विशेष तौर पर साज सज्जा की जाती है। घर को रोशिनी और रंगबिरंगे फूलों और क्रिसमस ट्री से सजाया जाता है।

1 2 3
No more articles