भारत में नकली नोटों और काले धन पर नकेल कसने के लिए प्रधानमंत्री ने 1000 और 500 के नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस आदेश के बाद अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बेचैनियां बढ़ गईं हैं। दाऊद अब भारत में नकली नोटों का कारोबार नहीं कर पाएंगे। एनआईए के एक पूर्व अधिकारी का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था में लगभग 400 करोड़ रुपये के नकली नोट हैं। इस बात का अनुमान एनआईए ने एक सर्वेक्षण के दौरान लगाया था। लेकिन अब ये नकली नोटों का कारोबार खत्म हो जाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रियल स्टेट में काला धन ही लगता था। इस काम को पाकिस्तान में बैठा माफिया डॉन दाऊद अपने गुर्गों के जरिए अंजाम देता था। 500 और एक हजार के नोट बंद करने का फैसला इसी कारोबार के खिलाफ सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक माना जा रहा है। 500 और एक हजार के नोट बंद होने से भारत में आर्थिक आतंकवाद का खेल बंद हो जाएगा। इस खेल को पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई भारत में खेल रही थी। एनआईए ने नकली नोटों पर एक विशेष रिपोर्ट तैयार की थी। जिससे खुलासा हुआ था कि भारत की अर्थव्यवस्था में 400 करोड़ रुपये के नकली नोट इस समय लेनदेन में मौजूद हैं।

1 2 3
No more articles