घर खरीदना हर शख्स का सपना होता है लेकिन यह सपना पूरा करते करते लोगों की उम्र बीत जाती है। इसीलिए लोग किराए के घरों का सहारा लेते हैं। लेकिन आजकल इनमें भी धोखा धड़ी की जा रही है। घर किराए पर लेने से पहले लोगों को बताया कुछ जाता है और वास्तव में होता कुछ और है। ऐसा ही धोखा धड़ी का मामला सामने आया है दो कॉलेज छात्रों के साथ। दरअसल जब उनसे मकान की बात की गयी तो उन्हें अच्छा खासा मकान दिखाया गया लेकिन कुछ महीनों में पता चला कि मकान में खिड़की तो है ही नहीं बल्कि उसके नाम पर दो बड़ी बड़ी जालियाँ थीं।

दरअसल इन लड़कों ने शानदार खिड़की के नजारे का आनंद लेने के लिए ये फ्लैट लिया था। उन्हें डिटेल में बताया गया था कि खिड़की के बाहर का नजारा शानदार है। साथ में दो बड़ी खिड़कियां ढकी हुई दी गई। बाद में कई महीनों बाद जब उन्होंने फ्लैट में साफ रोशनी आने के लिए खिड़की खोली, तो वहां कुछ था ही नहीं।

1 2
No more articles