मगरमच्छों के आतंक से जूझ रहा है ये गांव। जी हां बरसात के इस मौसम में कई ऐसे इलाके है जो बाढ़ के प्रभाव से जूझ रहे हैं। उन्ही में से एक है उत्तर प्रदेश का मिर्ज़ापुर जो इन दिनों बाढ़ और मगरमच्छों के खोफ में है। जिसकी वजह से गांव के लोगो में आतंक का माहौल है। लोग रात में जागकर पहरा देने पर मजबूर हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जल स्तर बहुत बढ़ गया है। और सभी नदियां अपने लेवल से ऊपर बह रही हैं। जिसके कारण नदी में रहने वाले खतरनाक जीव पानी से निकलकर गांव में आ जा रहे हैं और लोगो के घरों में घुस रहे हैं। ये जंगली जानवर बहुत ही खतरनाक है और मौका पाते ही लोगो पर अटैक कर रहे हैं। जिससे गांव में सभी लोग डर में है। लोगो बाहर तो छोड़िए घरों में भी रहने से कतरा रहे हैं।स्थानीय लोगो ने बताया की कैसे कई बार प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। ना ही वनविभाग वाले ही गांव वालो की मदद के लिए हैं। बेचारे गांव वालें रात में अपने गांव की रखवाली करने में जूटे हुए हैं।

इसे भी पढ़िये- इस लड़की को नही लगता डर, पकड़कर खाती है मगरमच्छ का मीट!

देखिये वीडियो में कैसे घरों में मगरमच्छों ने आतंक मचा रखा है। और बेचारे गांव के लोग ही इन मगरमच्छों को पकड़ कर नदी में वापस डाल रहे हैं।

No more articles