कानपुर का एक छोटा सा गांव हैं धरऊ, इस गांव की शांति देवी  नाम की महिला की चर्चा चारों तरफ हो रही हैं। शांति देवी की चर्चा के पीछे  की कारणो को जानकार आपको थोड़ा आशार्य होगा। बीते 25 सालों से लगातार उनका कद घटता जा रहा है।  डॉक्टर को दिखाया गया कई जांच हुईं। दवा भी हुई मगर फायदा नहीं हुआ। एक शहर से दूसरे शहर के डॉक्टरों के यहां दौड़ लगाती रहीं, मगर लंबाई घटनी कम नहीं हुई।

परिजनों की माने तो करीब 25 साल पहले घर के बाहर छप्पर रखा जा रहा था। घर के बाकी लोगों की तरह शांति देवी भी मदद कर रही थीं। इसी दौरान छप्पर की एक धन्नी सरकी और पूरा छप्पर शांति देवी के ऊपर आ गिरा, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गईं। पति गंगाचरण कुशवाहा तथा अन्य लोग अस्पताल ले गए। कुछ दिनों बाद ठीक हुई तो उन्हें घर ले आए। बेटे विमलेश की माने तो हादसे के करीब तीन महीने बाद उन्होंने शरीर की पूरी हड्डियों में दर्द की शिकायत की। कुछ समय बाद शांति देवी के कद में कमी आनी शुरू हो गई। चार महीने में आधा फीट तक लंबाई कम हो गई।

 

No more articles