हमारे शरीर की रचना ईश्वर ने बहुत ही सोच समझकर की है हर एक अंग हमारे लिए बेहद जरूरी है फिर चाहे वो शरीर की हड्डी ही क्यों ना हो लेकिन सोचिए अगर किसी के शरीर में हड्डी ही ना हो तो क्या कहेंगे?? जी हां एक ऐसा लड़का भी है जिसके शरीर में हड्डी ही नहीं है लोग तो इसे रबर बॉय के नाम से पुकारते हैं।
हम बात कर रहे हैं सूरत के यश शाह की। 18 वर्षीय यश लोगों के बीच रबर बॉय के नाम से फेमस हैं। सूरत के यश के रोल मॉडल अमेरिका के कन्टॉर्शनिस्ट(जो अपने शरीर को किसी भी तरह से ऐंठ सकता हो) डेनियल ब्राउनिंग स्मिथ हैं। टीवी पर डेनियल का शो के देखने के बाद ही यश ने शरीर को रबड़ की तरह मोड़ने की कला सीखने का फैसला किया।

यश अपने रोल मॉडल की तरह अपने शरीर को मोड़ने की प्रैक्टिस पिछले ढाई सालों से कर रहे हैं। यश ने यूट्यूब विडियोज देख-देखकर ये स्किल्स डिवेलप की हैं।यश 12वीं क्लास में पढ़ते हैं, साइंस के छात्र हैं। उन्होंने इस कला के लिए कभी अपनी पढ़ाई के साथ समझौता नहीं किया।यश अपनी गर्दन को 180 डिग्री तक और अपने हाथ-पैरों को 360 डिग्री तक मोड़ सकते हैं।
यश जसप्रीत सिंह का हाइपर फ्लेक्सिबिलिटी का नैशनल रेकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं। वहीं, अपने रोल मॉडल डेनियल का रेकॉर्ड तोड़ यह रेकॉर्ड अपने नाम करना चाहते हैं ताकि वो अपने मां बाप और भारत का नाम रोशन कर सके।

No more articles