इन दिनों सोशल मीडिया पर अमेरिका के कैलिफोर्निया की रहने वाली मॉडल सारा मैकडैनियल की तस्वीरों ने हंगामा मचा रखा है। दरअसल सभी सारा की आंखों पर कायल हो गये है। आप सोच रहे होंगे ऐसा क्या खास है सारा की आंखों में। तो हम आपको बता दें आपने अक्सर काली, भूरी, ग्रे और ग्रीन आंखे सुनी होंगी लेकिन सारा की एक आंख का रंग पीला तो दूसरी आंख का रंग हल्का नीला है। सारा की दो रंगों वाली आंखों की तस्वीरें तमाम सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर छाई हुई हैं।

सारा इंस्टाग्राम पर काफी लोकप्रिय हैं। पेशे से सारा मॉडल है। लेकिन उनकी खूबसूरती से ज्यादा उनकी आंखों के रंग को लेकर वह चर्चाओं में हैं। नीली आंखों के संबंध में सारा का कहना है कि उसका जन्म हेटरोक्रोमेटिन इरिडम कंडीशन में हुआ है। इसलिए उसकी दोनों आंखों का रंग एक दूसरे से अलग है।

सारा कहती हैं कि मुझे यह देख कर अच्छा लग रहा है कि लोग मेरी आंखों को पसंद कर रहे हैं। वहीं सारा की तस्वीरें खींचने वाले फोटोग्राफर ग्रेगोरियो कैंपोज का कहना है कि मैंने इस तरह की आंखें पहली बार देखी हैं।

No more articles