अक्सर दुनिया में अजीबों-गरीब जानवरों के बारे में आपने सुना होगा लेकिन अमेरिका में एक अजीबों-गरीब इंसान के रूप में एक जानवर को देखा गया है।

जी हां, अमेरिका के कुछ शहरों में एक अजीब सा इंसान देखा गया है। इसका चेहरा बकरे की तरह और बाकी शरीर इंसान का है। यहां कुछ लड़कों ने इसे देखने का दावा किया है। लोकल न्यूज चैनल्स ने इस अजीबोगरीब इंसान को गोटमैन नाम दिया है।

दरअसल, गोटमैन को अमेरिका के मैरीलैण्ड में देखने का दावा किया गया है जहां कुछ लड़कों ने झाडि़यों के पीछे इसे देखा। डरे-सहमे लड़कों ने इसकी जानकारी पुलिस और मीडिया को दी। लोकल मीडिया के मुता‍बिक, दो महीने पहले भी इसी तरह के अजीबों-गरीब इंसान के देखे जाने की बात सामने आई थी।

हालांकि अभी तक गोटमैन का असली चेहरा या तस्वीर की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन मीडिया में इसकी दो तस्वीरें आ चुकी हैं। इन्हें देखकर साफ हो जाता है कि यह एक इंसान और बकरे का मिला-जुला रूप है।

मैरीलैण्ड के कूछ लोगों का कहना है कि यहां एक कृषि शोध संस्थान में वैज्ञानिक इंसान और जानवर का मिलाजुला रूप बनाने पर शोध कर रहे हैं। माना जा रहा है कि गोटमैन इन वैज्ञानिकों की लेबोरेट्री में ही बनाया गया है।
खबरों के मुताबिक यह इंसान और बकरे का हाईब्रिड है। यहां कई लोगों का यह भी कहना है कि गोटमैन असली है। इसे कई बार देखा गया है। हालांकि गोटमैन ने अभी तक किसी को चोट नहीं पहुंचाई है। इसी वजह से लोगों के मन में इसके लिए कोई डर नहीं है।

साल 1957 में पहली बार गोट मैन देखने की खबरें सामने आई थीं। पांच साल बाद कुछ शिकारियों ने इसे मार दिया था। शिकारियों के मुताबिक यह इंसान और बकरी का हाईब्रिड था।

 

No more articles