आजकल लोगों पर सेल्फी लेने का खुमार इस कदर चढ़ा हुआ है कि वो सेल्फी के चक्कर में अपनी जान की भी परवाह नहीं करते हैं। एक लड़के ने सेल्फी लेने के लिए आत्महत्या करने का ड्रामा किया लेकिन वो पहुंच गया अस्पताल। मामला कर्नाटक के उडुपी जिले के हेबरी कब्बिनले इलाके का है।

यहां सेल्फी के चक्कर में लड़के ने अपने गले में फंदा लगाया और अपने दोस्त के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा। लेकिन दुर्घटनावश वह स्टूल फिसल गया जिस पर वह अपने साथी के साथ खड़ा था। गिरने से फंदा लड़के के गले में कस गया। यह देख साथी ने लड़के के माता-पिता को बुलाया। वे उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी तबीयत में सुधार हो रहा है।

बताया जा रहा है कि एक स्थानीय व्यापारी दामोदर नाइक ने उसे अस्पताल ले जाने में मदद की। वह लड़के को उसके साथी के साथ अपनी गाड़ी में अस्पताल ले गया। वक्त पर इलाज होने की वजह से लड़के की जान बचा ली गई।

No more articles