पति की गैरमौजूदगी में दो औरतों को हुआ प्यार, कर ली शादी

शादी

पति की गैरमौजूदगी में दो औरतों को हुआ प्यार, की शादी। आपने पति की गैरमौजूदगी में पत्नी के किसी और आदमी से संबंध की खबरे तो बहुत सुनी होगी। लेकिन यहां मामले बेहद अलग है। दरअसल दो महिलाएं जो कि राजस्थान की रहने वाली है, दोनों महिलाओं में पहले दोस्ती हुई, और फिर प्यार हो गया। दोनों महिलाओं के बीच ऐसा प्यार हुआ कि दोनों ने शादी ही कर डाली।

मामला राजस्थान का है। 25 साल की सानिया और 22 साल की ममता राजस्थान के शिवदासपुरा में किराए के अलग-अलग मकान में रहती थीं। दोनों के पति बाहर रहते हैं। पति की गैरमौजूदगी में दोनों पड़ोसन एक दुसरे से मिलने लगी और दोनों को इस दौरान प्यार हो गया। दोनों ने इसी साल जनवरी में सात फेरे लिए। सानिया ने ममता को मंगलसूत्र पहनाया। इसके अलावा कपड़े, नकदी व अन्य सामान भी दिया। हालांकि शादी की जानकारी दोनों ने ही अपने पति व परिवार वालों को नहीं दी। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नही टिक पाया।

आगे पढ़िए-

1 2
No more articles