पूरी दुनिया में शादी के कार्यक्रम लगभग एक जैसे ही होते हैं। हर जगह लड़का बारात लेकर लड़की के घर आता है और रुखसती के समय दुल्हन और उसके घरवाले इमोश्नल हो जाते हैं। एक शादी में सब कुछ उल्टा हुआ। पंजाब के बठिंडा में ऐसी अनोखी शादी हुई, जिसके बारे में आपने शायद ही सुना हो। जी हां शादी में दुल्हन सेहरा बांधे नजर आई, जबकि दूल्हे के हाथों में मेंहदी रची हुई थी। हाथ में किरपान लिए लड़की बारात लेकर लड़के के घर पहुंची। इस दौरान लड़के वालों ने लड़की का वैसे ही स्वागत किया, जैसे आम तौर पर लड़की वाले बारात कर करते हैं। शादी भी संपन्न हुई और उसके बाद विदाई भी, लेकिन विदा दुल्हन नहीं, बल्कि दूल्हा हुआ। विदाई के दौरान दूल्हा रोया भी।

1 2 3 4
No more articles