किसी भी धर्म में शादी में हमेशा लड़का ही बारात लेकर लड़की के घर जाता है। लड़की वाले लड़के के स्वागत में खड़े रहते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि कोई लड़की बारात लेकर आई हो तो कैसा रहेगा। जी हाँ सुनने में या बात आपको भले ही अजीब लगे लेकिन ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला शुक्रवार को जब एक वकील युवती खुद ही बग्घी में बैठ कर बरात के साथ विवाह स्थल पर पहुंची। इतना ही नहीं  विवाह स्थल पर दूल्हा पक्ष के लाेगों ने दुल्हन और बरात का शानदार स्वागत किया।

गौर करने वाली बात यह भी रही कि शादी तो दहेज रहित थी ही, सप्तपदी के फेरे भी नहीं हुए। केवल जयमाल डालकर दुल्हन-दूल्हे ने औपचारिकता पूरी की। इस विवाह की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है और इसे बेटियों के सम्मान और महत्व को दर्शाने वाला बताया जा रहा है। दोनों विवाह को बाद में कोर्ट में पंजीकृत कराएंगे।

1 2 3
No more articles