इस फैन का नाम हाओई अराध्या जो की रांची वुमन कॉलेज में पढ़ती है। आराध्या भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बहुत बड़ी फैन है। 26 अक्टूबर को जब धोनी भारत और न्यूज़ीलैंड के चौथे मैच के बाद एयरपोर्ट के लिए अपनी हमर में बैठ कर निकल रहे थे, तब आराध्या ने उन्हें देखा और अपनी स्कूटी से ही उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। अब आप ही सोचिये हमर का मुक़ाबला भला स्कूटी कैसे कर पायेगी? फिर भी आराध्या ने हिम्मत नहीं हारी और पीछा करती रही।  एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वो धोनी को जाते देख उनका नाम चिल्लाने लगी, ताकि धोनी अंदर न चले जाएं।

यह देख कर धोनी ने भी अपनी इस फैन को निराश नहीं किया और वापस आकर अराध्या के साथ सेल्फ़ी ली और उंका सपना पूरा कर दिया।

1 2
No more articles