इस दौरान स्टेज पर मौजूद दूल्हा अपनी भावी दुल्हन को देख अनाप-शनाप बोलने लगा। साथ ही उसके मुंह से लार टपकती देख दुल्हन भड़क गई। उसने दूल्हे के गले में वरमाला डालने से इंकार कर दिया और अपनी सहेलियों के साथ घर में चली गई।

लड़की द्वारा शादी से इन्कार किए जाने पर वर और वधू पक्ष के बीच सुलह-समझौते का प्रयास हुआ, लेकिन मामला नहीं सुलझा। रात में सूचना पाकर दीदारगंज थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी लड़की को समझाने का प्रयास किया लेकिन लड़की शादी के लिए राजी नहीं हुई। अंत में सोमवार की सुबह की बरात बैरंग वापस लौट गई। इस घटना की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर रही।

1 2
No more articles