पति को पहले जमकर पीटा फिर कर लिया बीवी का अपहरण , लुधियाना के न्यू माधोपुरी इलाके में एक व्यक्ति से मारपीट करने के बाद उसकी पत्नी को अगवा करने के मामले में थाना दरेसी की पुलिस ने सुनील कुमार के बयान पर आरोपी नारायण व उसके भाई भगवंत के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है।

जांच अधिकारी एएसआइ गुरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने सुनील से मारपीट की थी। इसके बाद उसका बेटा पीड़ित की पत्नी को अगवा कर ले गया। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, उसके लिए अरेस्ट वारेंट लिए जा रहे हैं। आरोपी अपने गांव उत्तर प्रदेश भाग गए हैं। जहां उनकी तलाश के लिए जाएंगे। उक्त मामले में जांच चल रही थी, जिसके चलते पर्चा देरी से दर्ज किया गया है।

पुलिस को सुनील ने बताया कि वह फैक्टरी में काम करता है और किराये पर रहता है। 1 दिसंबर, 2016 को रात करीब 8 बजे वह गली में पहुंचा तो रंजिश के चलते आरोपियों ने उसकी पिटाई कर डाली। तब लोगों ने बीच-बचाव किया और वह अपने घर चला गया। जब घर पहुंचा तो देखा कि पत्नी प्रीति वहां नहीं थी। जोउसी दिन से गायब है।

काफी तलाश किया तो पता चला कि आरोपियों ने उनकी पत्नी को कहीं बंधक बनाकर रखा है। सुनील का आरोप था कि उसने कई बार शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तीन महीने बाद पुलिस ने आरोपियों पर पर्चा दर्ज किया है।

No more articles