सिर्फ ऐसे ही पुरुषों को ‘किस’ करना पसंद करती है महिलाएं। अगर आप पुरुष हैं तो आपने अक्सर यह बात महसूस की होगी कि जब आप रफ-टफ लुक (क्लीन शेव) में होते हैं तो आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी आपकी ओर ज्यादा आकर्षित रहती हैं। यहां तक कि आपकी फीमेल कलीग्स भी आपको बिना दाढ़ी-मूंछों के साथ ही देखना पसंद करती हैं। यह हम नहीं बल्कि एक शोध में हुए खुलासे मे सामने आया है कि पुरुष तब ज्यादा आकर्षक लगता है जब उसके चेहरे पर या तो दाढ़ी ना हो अगर हो भी तो हल्की-फुल्की दाढ़ी-मूंछ हों।

एक शोध के मुताबिक, भारत, वियतनाम और मलयेशिया में पुरुष अपनी मूंछ से प्यार करते हैं लेकिन शहरी भारत में महिलाएं बिना मूंछ वाले मर्दों को ज्यादा स्मूच करना पसंद करती हैं। एशियाई देशों में कराए गए रिसर्च के परिणाम कहते है कि पूरे एशिया में, पुरुष और महिलाएं लंबी दाढ़ी को अच्छा नहीं मानते। इससे किस करने मे आनंद नही आता।

भारतीय और थाईलैंड पुरुष मूंछ और हल्की दाढ़ी के पक्ष में हैं जबकि इंडिया में मनचाहा स्टाइल क्लीन-शेव लुक या फिर गोटी है। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, लखनऊ, बेंगलुरु और पटना में महिलाओं ने अपनी पसंद के पुरुषों के बारे में बताया है। आश्चर्यजनक रूप से मुंबई में 72 फीसदी महिलाएं और चेन्नई में 83 फीसदी महिलाएं बिना दाढ़ी-मूंछ वाले व्यक्ति को समूच करना पसंद करेंगी। दिल्ली और कोलकाता में भी बहुमत की यही राय है। हालांकि, मुंबई में 64 फीसदी महिलाओं का कहना है कि हल्की दाढ़ी पुरुष की सेक्स अपील को बढ़ा देती है। भारत में करीब 36 फीसदी पुरुष मूंछ रखते हैं जबकि 27 फीसदी महिलाएं इस ‘ओल्ड फैशन्ड’ मानती हैं।

मुंबई में 72 फीसदी पुरुष क्लीन शेव लुक पसंद करते हैं। दिल्ली में यह आंकड़ा 82 फीसदी, अहमदाबाद में 79 फीसदी जबकि चेन्नई में सिर्फ 44 फीसदी है। यानी चेन्नई में 56 फीसदी पुरुष मूंछ रखते हैं। सर्वे में एक और बात सामने आई कि भारत में अधिसंख्यक लोग क्लीन शेव रहना चाहते हैं।

No more articles