सेक्स के बाद क्यों सो जाते हैं मर्द! महिलाएं भले ही सेक्स के बाद जागती रहें लेकिन मर्द अक्सर सो जाते हैं। दरअसल ये सेक्स के बाद पुरूषों में होने वाले ऑक्सिटोसीन होर्मोन के स्त्राव और प्रोलेक्टिन के स्त्राव के कारण होता है।
सेक्स के दौरान पुरूषों के शरीर में ऑक्सिटोसीन होर्मोन का स्त्राव बढ जाता है जो आराम का अनुभव कराता है और फिर प्रोलेक्टिन का स्त्राव उन्हें नींद दिला देता है।

सेक्स और नींद का गहरा संबंध है। सेक्स अच्छी नींद के लिए भी बहुत उपयोगी माना जाता है। पुरूषों का सेक्स के बाद सो जाना स्वाभाविक है, क्योंकि इसके पीछे पुरूषों में होने वाले रासायनिक बदलाव जिम्मेदार है। कई बार थकान और दबाव में सेक्स करने के बाद भी पुरूषों को नींद आ जाती है।

दिमाग में चलने वाले कई विचार,आने वाले दिन के शेड्यूल इत्यादि के चलते भी पुरूषों को संभोग के बाद नींद आना स्वाभाविक है। कई बार तनाव को दूर करने के लिए पति-पत्नी संभोग करते हैं जिससे पति को काफी राहत मिलती है और मानसिक संतुष्टि के तुरंत बाद पतियों को नींद आने लगती है।

वैसे पुरूष चाहे तो अपनी नींद पर नियंत्रण कर अपने साथी को खुश कर सकते हैं और संभोग के बाद साथी को क्वालिटी टाइम दे सकते हैं।

No more articles