कलवरी श्रेणी की दूसरी पनडुब्बी खांदेरी को 12 जनवरी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड एमडीएल में किया जाएगा। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने इसकी जानकारी दी। जलावतरण में पनडुब्बी उस पंटून से अलग होगी जिस पर इसे तैयार किया जा रहा है। भारत दुनिया के उन कुछ देशों में शामिल है जो परंपरागत पनडुब्बियों का निर्माण करते हैं। भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 75 के तहत एमडीएल में फ्रांस के मैसर्स डीसीएनएस के साथ मिलकर छह पनडुब्बियों का निर्माण किया जा रहा है। कलवरी की पहली पनडुब्बी का समुद्री परीक्षण पूरा हो रहा है। इसे जल्द ही नौसेना में शामिल किया जाएगा।
1 2 3 4
No more articles