बीयर पीना दुनिया भर के लोगों में काफी लोकप्रिय माना जाता है। इसका एक कारण यह भी है की यह सस्ती आती है और इसमें एल्कोहल की मात्रा कम होती है। इसके साथ इसमें काफी सारे फायदे भी पाये गए हैं। लेकिन क्या कभी आपने इस बात पर गौर किया है की आखिर यह बीयर ब्राउन या फिर ग्रीन रंग की बोतलों में ही क्यीन आती है।  आइये आज हम आपको तह राज़ की बात बताते हैं।

पहले बीयर सफेद बोटल में भी आती थी लेकिन बाद में उसे बंद कर दिया गया। इसकी एक वजह यह भी थी कि सफ़ेद बोतल सूरज के संपर्क में आने से उसमे से अजीब सी गंध आने लगती थी जिसकी वजह से बियर सफ़ेद बॉटल में आना बंद हो गई।

इसके बाद बियर रंगीन बॉटल्स में आने लगी। लेकिन अधिकतर भूरी या हरी बॉटल्स में। क्यों आइए हम बताते है। दरअसल में हरा रंग और भूरा रंग सूर्य की किरणों का विरोध करता है और जल्दी उनके सम्पर्क में नहीं आता। और इन्हें धुप में रखने पर भी इनमे से गंध नहीं आती और ना ही बियर का स्वाद बदलता है इसी वजह से बियर को ग्रीन और ब्राउन बॉटल्स में रखा जाता है।

No more articles